A ग्रेड और B ग्रेड सोलर पैनल क्या होते हैं? यहाँ देखें

सोलर पैनल को इंस्टाल कर के यूजर अपनी अपनी की नीड़ को पूरा करते हैं, ऐसे में असली सोलर पैनल टॉप क्लास प्रदर्शन करते हैं।

Published By News Desk

Published on

A ग्रेड और B ग्रेड सोलर पैनल क्या होते हैं? यहाँ देखें
A ग्रेड और B ग्रेड सोलर पैनल

सोलर पैनल खरीदते समय यह जानना बहुत जरूरी है कि A ग्रेड और B ग्रेड सोलर पैनल में क्या अंतर होता है। ग्रेड से ही सोलर सिस्टम के असली और नकली होने का पता भी चलता है, ये जानकारी होने के बाद आप सही पैनल का चयन कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की फ्रॉड से बच सकते हैं। हमेशा अच्छी क्वालिटी के ओरिजनल सोलर पैनल का प्रयोग ही करना चाहिए, जिससे ज्यादा बिजली जनरेट हो सकती है।

A ग्रेड और B ग्रेड सोलर पैनल

A-ग्रेड सोलर पैनल

  • उच्च गुणवत्ता: ये पैनल उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं, और सभी मैन्युफैक्चरिंग एवं टेस्टिंग मानकों को पूरा करते हैं।
  • सटीक प्रदर्शन: इनकी वोल्टेज आउटपुट और कार्यक्षमता बेहतर होती है, जिससे ये अधिक ऊर्जा उत्पादन कर सकते हैं।
  • वारंटी: A-ग्रेड पैनल्स को वारंटी के साथ बेचा जाता है, जिससे ग्राहकों को गुणवत्ता की गारंटी मिलती है।

B-ग्रेड सोलर पैनल

  • कम गुणवत्ता: ये पैनल मैन्युफैक्चरिंग और टेस्टिंग के मानकों को पूरी तरह से पूरा नहीं करते हैं।
  • कम प्रदर्शन: इनकी वोल्टेज आउटपुट एवं कार्यक्षमता A-ग्रेड पैनल के मुकाबले कम होती है।
  • बिना वारंटी: B-ग्रेड पैनल को बिना वारंटी के बेचा जाता है, और ये सस्ते होते हैं।

ऐसे होती है पैनल की मैन्युफैक्चरिंग-टेस्टिंग प्रोसेस

SolarDukan से अब व्हाट्सप्प पर जुड़ें, क्लिक करें WhatsApp

सोलर पैनल में सोलर सेल मुख्य उपकरण होते हैं, सोलर पैनल के बन जाने के बाद उसके वोल्टेज आउटपुट की टेस्टिंग की जाती है। जिससे पैनल से मिलने वाले आउटपुट का पता चल जाता है। टेस्टिंग होने के बाद पैनल के अंदर और बाहर दोनों ओर से स्टिकर लगाया जाता है। पैनल बनाने वाले कंपनी को 2% टॉलरेंस दी जाती है। ऐसे में सोलर पैनल का आउटपुट +- 2% तक रह सकता है।

यह भी देखें:1kW Solar Panel System लगाएं अब केवल 20 हजार रुपये में, पूरी डिटेल देखें

1kW Solar Panel System लगाएं अब केवल 20 हजार रुपये में, पूरी डिटेल देखें

नकली सोलर पैनल खरीदने से बचें

मार्केट में नकली पैनल भी उपलब्ध हैं, जो असली पैनल के नाम पर बेचे जाते हैं। इनसे बचने के लिए निम्न जानकारी का होना जरूरी होता है:-

  • A ग्रेड सोलर पैनल के अंदर और बाहर दोनों जगह सही स्टिकर लगा रहता है, जबकि B ग्रेड में स्टिकर नहीं लगा होता है।
  • सोलर पैनल पर दी जाने वाली वारंटी से संबंधित कागज प्राप्त करें।
  • सोलर पैनल के सीरियल नंबर की पुष्टि कंपनी से करनी चाहिए।
  • RFID टैग की उपस्थिति की जांच करें, जिससे सोलर पैनल के असली और नकली होने का पता आसानी से चल जाता है।

A ग्रेड के सोलर पैनल की क्वालिटी अच्छी होती है, एवं इन पर वारंटी भी दी जाती है। ये सभी प्रकार के टेस्ट होने के बाद बाजार में उपलब्ध होते हैं। इनके साथ सर्टिफिकेट भी मिलते हैं। जबकि B ग्रेड के सोलर पैनल एक प्रकार से खराब पैनल होते हैं, ये जल्दी खराब हो जाते हैं। और इन पर अन्य फालतू खर्चा हो सकता है। A ग्रेड और B ग्रेड सोलर पैनल में से A ग्रेड वाले बढ़िया पैनल होते हैं।

यह भी देखें:कितने सोलर पैनल से चलेगा 1.5 टन AC, अभी जानें

कितने सोलर पैनल से चलेगा 1.5 टन AC, अभी जानें

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें