भारत में बाइफेशियल सोलर पैनल की कीमत: विशिष्टताएं और कंप्रेशन – Bifacial Solar Panel

Published By SOLAR DUKAN

Published on

भारत में सोलर पैनल की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। भारत सरकार भी सौर ऊर्जा से विद्युत का उत्पादन करने के लिए नागरिकों को प्रेरित कर रही है। पॉलीक्रिस्टलाइन, मोनोक्रिस्टलाइन प्रकार के सोलर पैनल भारत में अधिकांशतः प्रयोग किये जाते हैं। वर्तमान में बाइफेशियल सोलर पैनल भी प्रचलन में है। यही सबसे आधुनिक तकनीक से बना हुआ सोलर पैनल है।

बाइफेशियल सोलर पैनल दोनों ओर से बिजली का उत्पादन करता है इसकी यही विशेषता इसे अन्य सोलर पैनल से अलग करती है। भारत में बाइफेशियल सोलर पैनल की विनिर्माता कंपनियों में Adani Solar, Emmvee Photovoltaic, Saatvik, Renewsys, Loom Solar, Vikaram Solar आदि प्रचलित हैं।

बाइफेशियल सोलर पैनल क्या होते हैं?

बाइफेशियल सोलर पैनल दोनों और से विद्युत का उत्पादन करने वाला सोलर पैनल होता है। इन्हें विशेष प्रकार के p और n सिलिकॉन सेलों से बनाया जाता है। इसके द्वारा सूर्य से प्राप्त होने वाली प्रत्यक्ष किरणों से भी एवं पृष्ठ भाग से Albedo Light (सतह पर टकराकर वापस आने वाला प्रकाश) से भी बिजली का उत्पादन किया जाता है। इनके पीछे की ओर का भाग भी पारदर्शी कांच से बना होता है।

बाइफेशियल सोलर पैनल को स्थापित करने पर इसके पिछले भाग द्वारा ऊर्जा को अवशोषित करने के लिए सफेद पृष्ठ रखा जाता है। इस प्रकार के सोलर पैनलों की दक्षता अन्य प्रकार के सोलर पैनलों की तुलना में बहुत अधिक होती है। इनकी औसतन दक्षता 27% रहती है। ये सामान्य सौर पैनलों से ३०% तक अधिक बिजली का उत्पादन करते हैं। यह मोनो एवं पॉलीक्रिस्टलाइन दोनों ही प्रकार के हो सकते हैं।

बाइफेशियल सोलर पैनल की विशिष्टताएं

इस प्रकार के सोलर पैनल की विशिष्टताएं निम्नलिखित हैं:

  • इनकी दक्षता पॉलीक्रिस्टलाइन एवं मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनलों से बहुत अधिक होती है। जिस कारण इनके द्वारा बिजली का उत्पादन भी अधिक मात्रा में होता है।
  • इन्हें स्थापित करने के लिए कम स्थान की आवश्यकता होती है।
  • इस प्रकार के सोलर पैनलों की स्थायित्व सीमा (Durability) अधिक होती है यह इसका निर्माण करने वाली कंपनी पर भी निर्भर करता है।
  • बाइफेशियल सोलर पैनल दोनों ओर से बिजली का उत्पादन करता है इसमें सोलर सेल भी अधिक मात्रा में लगे होते हैं।
  • इनका संभावित प्रेरित क्षरण (पीआईडी) उच्च होता है।
  • इनका डिजाइन इस प्रकार बनाया जाता है कि यह उस स्थान के सौंदर्यीकरण का कार्य भी करता है जहां इसे स्थापित किया जाता है।
  • इस प्रकार के सोलर पैनल को स्थापित करने वाले स्थान पर यदि बैकग्राउंड इसके अनुकूल हो तो यह 440 वाट से 530 वाट बिजली का उत्पादन कर सकता है।
  • सोलर पैनल पर्यावरण के अनुकूल होते हैं इनके प्रयोग से ग्रीन हाउस गैसों की मात्रा को किया जा सकता है।

भारत में बाइफेशियल सोलर पैनल की कीमत

भारत में बाइफेशियल सोलर पैनल की कीमत उसका निर्माण करने वाली कंपनी पर निर्भर करती है। वर्तमान में बाइफेशियल सोलर पैनल की कीमत २८-30 रूपये प्रति वाट है। नीचे दी गयी सारणी में अलग-अलग कंपनियों के बाइफेशियल सोलर पैनल की औसतन कीमत की जानकारी दी गयी है। यह समय के साथ कम और ज्यादा हो सकती है:

ब्रांड/मॉडल कीमत (रूपये में)
Loom SHARK Bifacial solar panel 144 cells (9 bus bar)20,000-40,000
Loom SHARK Bifacial solar panel 144 cells (16 bus bar)20,000-40,000
Nexus Solar Energy Nexus Bi-Facial Solar Panel 19030,000-40,000
Adani Bifacial Solar panel20-50/watt
Waaree Bifacial solar panel20-50/watt

भारत में बाइफेशियल सोलर पैनल निर्माता कंपनियां

भारत में बहुत अधिक कंपनियां सोलर पैनलों का निर्माण करती है उनमें से कुछ ही बाईफेशियल सोलर पैनल का निर्माण करती हैं:

  • Adani Solar
  • Saatvik solar Pvt. Ltd.
  • Loom Solar
  • Waaree Solar
  • Nexus
  • Emmvee Photovoltaic
  • Renewsys
  • Vikram Solar
  • Pixon Energy

बाइफेशियल सोलर पैनल तुलना

बाइफेशियल सोलर पैनल की तुलना मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल एवं पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल से इस प्रकार की जा सकती है:

गुणबाइफेशियल सोलर पैनल मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल
दक्षता (Efficiency)इस प्रकार के सोलर पैनल की दक्षता उच्च होती है। औसतन 27%औसतन 21-२२%इनकी दक्षता कम होती है। औसतन 15%
कार्यशैलीयह पैनल के दोनों ओर से प्रकाश को अवशोषित करता है।यह सिर्फ सामने की ओर से ही प्रकाश को अवशोषित करता है।यह सामने की ओर से ही प्रकश को अवशोषित करता है।
ऊर्जा उत्पादनदोनों ओर से प्रकाश ग्रहण कर अधिक बिजली उत्पादन करते हैंएक ओर से प्रकाश ग्रहण कर हर मौसम में बिजली उत्पादन करते हैं।सिर्फ सूर्य की किरणों के होने पर ही बिजली उत्पादन कर सकते हैं।
स्थापित करने का स्थानछत पर, BIPV, जमीन पर
कम स्थान ग्रहण करते हैं।
छत एवं जमीन परछत एवं जमीन पर
डिजाइनिंगये देखने में आकर्षक बनाये जाते है।ये काले रंग के सोलर पैनल होते हैं।ये नीले रंग के सोलर पैनल होते हैं।
वजनइनका वजन अधिक होता है।इनका वजन में अधिक होता है।इनका वजन अन्य दो से थोड़ा काम होता है।
मौसम का प्रभावबादल वाले मौसम में भी बिजली का उत्पादन करते हैं।यह मौसम खराब होने पर भी बिजली का उत्पादन करने की क्षमता रखते हैं।ये मौसम खराब होने पर कार्य नहीं करते हैं। सिर्फ बिजली की रौशनी होने पर ही कार्य करते हैं।
कीमतइनकी कीमत अधिक होती है पर एक बार निवेश करने पर ये बहुत लम्बे समय तक बिजली प्रदान करते हैं।पॉलीक्रिस्टलाइन की तुलना में ये महंगे होते हैं पर उन से अधिक दक्षता के होते हैं।कम दक्षता के होने के कारण ये सस्ते भी प्राप्त हो जाते हैं।

Bifacial Solar Panel से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

भारत में बाइफेशियल सोलर पैनल की कीमत क्या है?

भारत में बाइफेशियल सोलर पैनल की कीमत में वर्तमान में 20-50 रूपये प्रति वाट है। यह विनिर्माता कंपनियों पर निर्भर करती है।

Bifacial Solar Panel की विशेषता क्या है?

Bifacial Solar Panel की विशेषता यह है कि इसके द्वारा दोनों ओर से सूर्य के प्रकाश को एवं albedo लाइट को ग्रहण कर के बिजली का उत्पादन किया जाता है।

Bifacial Solar Panel की तुलना में मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल एवं पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल की की दक्षता क्या है?

Bifacial Solar Panel की तुलना में मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल एवं पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल की की दक्षता कम है। मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल की दक्षता २१-२२%, पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल की दक्षता 15% एवं Bifacial Solar Panel की दक्षता २७% तक होती है।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें