Solar Panel के मुख्य घटक क्या हैं? जानें

Published By SOLAR DUKAN

Published on

वर्तमान में सौर ऊर्जा का प्रयोग कर बिजली का उत्पादन बहुत अधिक मात्रा में किया जा रहा है। पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ इसके द्वारा बिजली के बिल को भी कम किया जा सकता है। सोलर पैनल द्वारा सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है। Solar Panel के मुख्य घटक क्या हैं? (What are the Main Components of a Solar Panel?) सोलर पैनल का निर्माण होने में किन घटकों का प्रयोग किया जाता है? किन पदार्थों द्वारा वे निर्मित किये जाते हैं यदि आप इसकी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Solar Panel के मुख्य घटक क्या हैं? जानें
सोलर पैनल के मुख्य कंपोनेंट्स

Solar Panel के मुख्य घटक

सोलर पैनल के मुख्य घटक (Components of a Solar Panel) में सोलर सेल, सोलर गिलास, सोलर बैकशीट, EVA, एल्युमीनियम फ्रेम, जंक्शन बॉक्स आदि सम्मिलित है। इनकी सहायता से ही सोलर पैनल का निर्माण किया जाता है। सोलर पैनल के सभी प्रकारों को इन्हीं के माध्यम से बनाया जाता है। सोलर पैनल के मुख्य घटक कौन हैं?

सोलर सेल

सोलर सेल, सोलर पैनल के मुख्य कंपोनेंट्स में सबसे महत्वपूर्ण घटक है। सिलिकॉन के p टाइप एवं n टाइप दोनों की सहायता से मिलकर सोलर सेल का निर्माण किया जाता है। p-n जंक्शन में से p प्रकार को पतला रखा जाता है। जहां p टाइप पर इलेक्ट्रोड को लगाया जाता है जो सूर्य से आने वाली PV (फोटोवोल्विक ऊर्जा) को संग्रहित कर एनोड का कार्य करता है एवं n टाइप की ओर कैथोड को बनाया जाता है। सोलर सेलों को ही फोटोवोल्विक सेल भी कहते हैं।

सोलर सेल क्या होते हैं?

बहुत अधिक सोलर सेल की सहायता से सोलर पैनल को बनाया जाता है। सोलर पैनल में सूर्य की ऊर्जा को परिवर्तित करने का कार्य सोलर सेल ही करते हैं। पैनलों की दक्षता सौर सेलों के समानुपाती होती है। सोलर सेल मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं मोनोक्रिस्टलाइन एवं पॉलीक्रिस्टलाइन। अच्छी गुणवत्ता वाले सोलर सेल होने पर सोलर पैनल स्वयं ही अच्छा हो जाता है।

सोलर टेम्पर्ड ग्लास

सोलर पैनल के सबसे बाहर की ओर लगे ग्लास को सोलर ग्लास कहते हैं। यह सोलर पैनल की सुरक्षा करने वाला घटक होता है। यह 3-4 मिमी का एक मजबूत टेम्पर्ड ग्लास होता है। इसके द्वारा सोलर सेल को ओलावृष्टि, बर्फबारी, बारिश, धूल, मिट्टी आदि से बचाया जाता है। सोलर सेलों को किसी भी प्रकार की अन्य क्षति से बचाने के लिए इस ग्लास को मजबूत एवं चमकदार बनाया जाता है। सोलर टेम्पर्ड ग्लास क्या होता है

पैनल की बैकशीट

सोलर पैनल की बैकशीट सामान्यतः पॉलिमर एवं प्लास्टिक की बनी होती है। यह पैनल को सुरक्षा प्रदान करने के लिए निर्मित की जाती है। इसके द्वारा पैनल में विद्युत इंसुलेशन प्रदान किया जाता है। यह नमी जैसे कारकों से पैनल की रक्षा करती है। उच्च गुणवत्ता वाली बैकशीट से पैनल को बहुत से लाभ होते हैं। सामान्यतः यह सफ़ेद ही होती है। सोलर पैनल के मुख्य कंपोनेंट्स में बैकशीट रिफ्लेक्टिव हो सकती है।

सोलर पैनल की बैकशीट क्या है

EVA (Ethylene Vinyl Acetate)

एथिलीन विनाइल एसिटेट EVA एक अत्यधिक पारदर्शी परत होती है। इसके द्वारा सोलर सेलों को कवर किया जाता है। यह एक थर्मोप्लास्टिक पॉलीमर होता है। इसका प्रयोग सोलर पैनल के इंसेप्सुलेटिंग एजेंट के रूप में किया जाता है। यह मजबूत होने के साथ ही आर्द्रता एवं अत्यधिक तापमान को भी सहन कर देता है। एथिलीन विनाइल एसिटेट EVA क्या है

एल्युमीनियम फ्रेम

एक्सट्रुडेड एल्युमीनियम फ्रेम द्वारा सोलन पैनल को एक संरचना प्रदान की जाती है। बाहरी रूप से बनाया जाने वाला यह फ्रेम हल्का लेकिन मजबूत होता है। इसके मजबूत होने पर ही इसके द्वारा सोलर पैनल को तूफान या तूफ़ान जैसी अन्य किसी प्राकृतिक घटना से बचाया जा सकता है। एल्युमीनियम का प्रयोग करने का मुख्य कारण यह है कि यह जंग प्रतिरोधक होता है। सोलर एल्युमीनियम फ्रेम क्या होती है?

जंक्शन बॉक्स

सोलर पैनल के बैकशीट पर जंक्शन बॉक्स लगा होता है। इस पर ही पैनल की वायरिंग होती है। बॉक्स बनाने का कारण प्राकृतिक रूप से होने वाली घटना से पैनल के तारों को सुरक्षित रखना है। सौर सेल द्वारा बनाई गयी विद्युत ऊर्जा को इन्ही के माध्यम से बहार भेजा जाता है। यह एक सेन्ट्रल पॉइंट होता है जिसमें केबल को पैनलों से जोड़ा जाता है। यह जंक्शन बॉक्स को सुरक्षा प्रदान करते हैं। सोलर जंक्शन बॉक्स क्या है?

उपर्युक्त मुख्य कंपोनेंट्स के अतिरिक्त इंटरकनेक्टर द्वारा सोलर पैनलों को एक दूसरे से श्रेणी या समांतर क्रम में जोड़ा जाता है। इंटरकनेक्टर मौसम प्रतिरोधी होने चाहिए। सिलिकॉन ग्लू द्वारा सोलर पैनल में चिपकाने का कार्य किया जाता है। इसके द्वारा सोलर पैनल को मजबूती प्रदान की जाती है।

सोलर पैनल के कंपोनेंट्स की जानकारी आपने इस लेख में पढ़ी। सोलर पैनल की क्षमता क्या होते है? सोलर पैनल की क्षमता कैसे ज्ञात करते हैं। इसकी जानकारी के लिए यहां क्लिक कर लेख पढ़े।

सोलर पैनल पर मिलने वाली सब्सिडी चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें

सोलर पैनल के मुख्य कंपोनेंट्स से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

सोलर पैनल के मुख्य कंपोनेंट्स कौन-कौन हैं?

सोलर पैनल के मुख्य कंपोनेंट्स सोलर सेल, सोलर टेम्पर्ड ग्लास, EVA, एल्युमीनियम फ्रेम, जंक्शन बॉक्स आदि होते हैं।

सौर सेलों का निर्माण किसके द्वारा किया जाता है?

सौर सेलों का निर्माण p-n टाइप के सिलिकॉन अर्धचालक द्वारा किया जाता है।

सौर सेल कितने प्रकार के होते हैं?

सौर सेल मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं: पॉलीक्रिस्टलाइन एवं मोनोक्रिस्टलाइन

सोलर पैनलों में प्रयोग होने वाला EVA क्या है?

सोलर पैनलों में प्रयोग होने वाला EVA एक बहुत पारदर्शी परत होती है EVA को एथिलीन विनाइल एसिटेट के नाम से जाना जाता है।

सोलर पैनल सिस्टम के कंपोनेंट्स कौन-कौन से हैं?

सोलर पैनल सिस्टम के कंपोनेंट्स सोलर पैनल, चार्ज कंट्रोलर, इन्वर्टर, बैटरी होते हैं।

निष्कर्ष

सोलर पैनल का निर्माण करने के लिए सोलर सेल, सोलर टेम्पर्ड ग्लास, EVA, एल्युमीनियम फ्रेम, जंक्शन बॉक्स की मुख्य भूमिका रहती है। सोलर सेलों को सोलर सिस्टम का हृदय भी कहा जाता है क्योंकि इनके द्वारा ही सबसे महत्वपूर्ण कार्य PV ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है।

सोलर पैनल में निवेश करना भले ही अभी महंगा लग सकता है लेकिन एक बार सोलर प्लांट स्थापित होने पर यह 20 से २५ सालों तक सेवा प्रदान कर भारी बिल से भी बचाता है एवं पर्यावरण में प्रदूषण भी उत्पन्न नहीं करता है।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें