भारत की टॉप सोलर कंपनियाँ: भारत में शीर्ष 10 सौर पैनल निर्माताओं की सूची

भारत सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन इसमें सबसे बड़ी भूमिका सोलर कंपनियों की है, आइए जानते हैं की Top solar companies in India कौन सी हैं।

Published By SOLAR DUKAN

Published on

सूर्य प्राकृतिक ऊर्जा प्रदान करने वाला एक मात्र सोर्स है। इसकी ऊर्जा का संरक्षण एवं संग्रहण कर भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है। पूरे विश्व में इसके प्रयोग को बेहतर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलन किये जाते हैं। भारत सरकार द्वारा भी अपने देश में सौर ऊर्जा को विकसित करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के अनुसार वर्ष 2022 में देश में 134.77 गीगावाट सौर विद्युत ऊर्जा का कुल उत्पादन हुआ। आगे हम जानेंगे भारत की टॉप सोलर कंपनियाँ कौन-कौन सी हैं।

सोलर एनर्जी कोर्पोटशन ऑफ़ इंडिया (SECI) के अनुसार प्रचुर सौर ऊर्जा विकिरण का प्रयोग कर हरित भारत का निर्माण करना ही इसका लक्ष्य है। सौर ऊर्जा से जहां एक ओर पर्यावरण का संरक्षण प्रदूषण से एवं अन्य अप्राकृतिक घटकों से किया जाता है वहीं दूसरी ओर यह अन्य विद्युत उत्पादों की तुलना में सस्ती है। केंद्र सरकार द्वारा सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा प्रदान करने के लिए कुसुम योजना की शुरुआत की गयी है।

प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो PIB के अनुसार COP 26 सम्मेलन से 2030 तक भारत में 500 गीगावाट उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने के लिए सौर सेल एवं अन्य सौर उपकरणों का निर्माण किया जाता है। सौर संयंत्रों के प्रयोग से पर्यावरण संरक्षण, CO2 की मात्रा कम, बेहतर ग्रिड सुरक्षा, असीमित सौर ऊर्जा एवं बिजली के भारी बिल की बचत की जाती है।

भारत में शीर्ष 10 सौर पैनल निर्माताओं की सूची

सौर ऊर्जा को बढ़ावा प्रदान करने वाली देश में बहुत सी विनिर्माण कंपनियां कार्य कर रही हैं। देश की कुल नवीकरणीय ऊर्जा में सौर ऊर्जा का ऊर्जा का योगदान 55% से अधिक होने की उम्मीद है। जो तभी सम्भव है जब देश की सौर निर्माण करने वाली कंपनियां विकसित हो सके।

भारत की टॉप सोलर कंपनियाँ

Tata power Solar

जमशेद जी टाटा द्वारा टाटा ग्रुप को स्थापित किया था यह अनेक क्षेत्रों में कार्य करने वाली देश की एक बहुत बड़ी विनिर्माण कंपनी है। टाटा ग्रुप द्वारा ही वर्ष 1991 में टाटा पावर सोलर को स्थापित किया गया। इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। इसके वर्तमान चीफ एक्सक्यूटिव ऑफिसर सीईओ आशीष खन्ना हैं। टाटा पावर सोलर मुख्य रूप से सोलर सेल एवं सोलर मॉड्यूल के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। यह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सूअर प्रोजेक्ट करती है। टाटा पावर सोलर आवासीय स्तर पर, औद्योगिक एवं वाणिज्यिक स्तर पर एवं संस्थानों में रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करते हैं।

आवसीय स्तर पर इनके द्वारा ANERT केरल में 10.8 मेगावाट रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किया गया है। टाइग्रिड प्रणाली एवं ऑफ-ग्रिड प्रणाली में सोलर पैनल घरों में लगाए जाते हैं। वाणिज्यिक स्तर पर दुनिया के सबसे बड़े सौर छत इंस्टालेशन 820.8 किलोवाट क्षमता वाले प्लांट को क्रिकेट क्लब ऑफ़ इंडिया मुंबई के क्रिकेट स्टेडियम में स्थापित किया गया है। संस्थानों में भारत में इनका सबसे बड़ा रूफ टॉप इंस्टालेशन 16 मेगावाट RSSB-EES, अमृतसर में स्थापित है।

इनके द्वारा कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में भारत के सबसे बड़े सौर कारपोर्ट 2.67 मेगा वाट को स्थापित किया गया है। टाटा पावर सोलर ११ हजार से अधिक मेगावाट से अधिक उत्पादन क्षमता का निर्माण कर चुके हैं। प्रतिवर्ष इनके द्वारा व्यवसायों हेतु 1 मिलियन किलोवाट सौर ऊर्जा को जनरेट किया जाता है। पावगढ़ सोलर पार्क, कर्नाटक में 300 मेगावाट का प्लांट टाटा पावर सोलर द्वारा स्थापित किया गया है।

सौर बिजली उत्पादन के लिए बीकानेर राजस्थान में 450 MWp DC/ 335 MWp AC की सौर परियोजना को टाटा पावर सोलर द्वारा पूरा किया गया। टाटा पॉवर सोलर की देश भर में 20 हजार से अधिक आवासीय सौर परियोजनाएं चल रही हैं।

आधिकारिक वेबसाइट- www.tatapowersolar.com

Adani Solar

अडानी सोलर का मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में है। इसके सीईओ विनीत एस जैन हैं। भारत की टॉप सोलर कंपनियाँ में एक है। यह एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया एवं उत्तरी अमेरिका में भी अपने प्रोडक्ट्स पर कार्य कर रही है। यह फोटोवोल्विक सेल (PV) के साथ मोनो फेशियल, बाइफेशियल मॉड्यूल (पावर रिजर्व कंट्रोल पीआरसी टेक्नोलॉजी) एवं अन्य सौर उत्पादों का निर्माण भी करती है। जो उच्च दक्षता, उच्च ऊर्जा एवं पूरी तरह स्वचालित होते हैं। भारत की शीर्ष सोलर कंपनियाँ अडानी सोलर

इनके द्वारा गुजरात के मुंद्रा पोर्ट में विश्व का पहला सोलर PV विनिर्माण का 10 गीगावाट का एकीकृत एवं इकोफ्रेंडली तंत्र स्थापित किया जा रहा है। इनके अन्य सौर प्रोजेक्ट हुंडई (चेन्नई), इंदौर एयरपोर्ट (इंदौर), EESL, अंडमान एवं निकोबार में चल रहे हैं।

आधिकारिक वेबसाइट- www.adanisolar.com

Servotech Power Systems Ltd.

सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड की स्थापना 2004 में हुई एवं 2010 से इन्होने सोलर प्रोजेक्ट पर कार्य करना शुरू किया। इनके वर्तमान सीईओ रमन भाटिया हैं। इनका मुख्यालय दिल्ली NCR में है। सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड की टैग-लाइन हरित भविष्य की ओर अग्रसर है। भारत की शीर्ष सोलर कंपनियाँ Servotech Power Systems Ltd

यह देश के 21 से अधिक राज्यों में यह कार्य कर रही है। यह सौर उत्पादों में सोलर इन्वर्टर, सोलर पैनल्स (पॉली,मोनो,मोनो हाफ कट), सौर बैटरी, सर्वपोर्ट, एसएमयू का निर्माण करते हैं। BPCL EV चार्जर ग्रीन कॉरिडोर परियोजना, शिवालिक माइक्रोग्रिड सौर ऊर्जा स्टेशन मालवीय नगर इसमें पावर ग्रीड 100 किलोवाट से अधिक क्षमता वाले सोलर पैनल से बना है,

हल्दिया (पश्चिम बंगाल) में 500 kWp PV बिजली उत्पादन की परियोजना है इस से प्रतिवर्ष 8.21 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होता है। सर्वोटेक भारत के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी कार्य करती है। भारत की टॉप सोलर कंपनियाँ में स्थान हैं।

आधिकारिक वेबसाइट- www.servotech.in

Waaree Energies Ltd.

वारी एनर्जीस लिमिटेड की स्थापना स्थापना 1989 में हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में हैं इसके वर्तमान एमडी हितेश चिमनलाल दोशी हैं। इस कंपनी की उपलब्धि गुजरात के चिखली, सूरत और उमरगांव में में स्थित 12 गीगावाट की सौर ऊर्जा कंपनी है। भारत की टॉप सोलर कंपनियाँ में स्थान है। भारत की शीर्ष सोलर कंपनियाँ Waaree Energies Ltd

यह सौर उत्पादों में सोलर स्ट्रीट लाइट, मोबाइल चार्जर, सोलर बैग, PV मॉड्यूल आदि का निर्माण करती है। वारी एनर्जीस लिमिटेड ने 6+ गीगावाट सौर ऊर्जा मॉड्यूल की आपूर्ति की है। एवं कंपनी द्वारा 1+ गीगावाट सौर ईसीपी प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। यह भारत के आलावा अन्य 20 से अधिक देशो में भी कार्य कर रही है।

आधिकारिक वेबसाइट- www.waaree.com

Goldi Solar

गोल्डी सोलर की स्थापना वर्ष 2011 में हुई इसका मुख्यालय सूरत, गुजरात में स्थित है। कम्पनी के संस्थापक एवं एमडी ईश्वर ढोलकिया हैं। गोल्डी सोलर का विजन कल की ऊर्जा को बदलना है। यह HELOC PRO एवं HELOC PLUS नाम से दो सोलर पैनल्स का निर्माण करते हैं। साथ ही यह सोलर इन्वर्टर एवं सोलर पम्प का निर्माण भी करते हैं। भारत की शीर्ष सोलर कंपनियाँ Goldi Solar

गोल्डी सोलर की सालाना सोलर विनिर्माण क्षमता 2.5 गीगावाट है। वर्ष 2023-24 तक मॉड्यूल निर्माण को 6 गीगावाट तक एवं 2025 के अंत तक सौर सेल मेन्युफेक्चरिंग को 5 गीगावाट तक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गोल्डी सोलर के १ लाख से अधिक सौर रूफटॉप प्रोजेक्ट चल रहे हैं। यह भारत सहित विश्व में 20 से अधिक देशों को यह सेवा प्रदान करने वाली कंपनी है। भारत की टॉप सोलर कंपनियाँ में से एक है।

आधिकारिक वेबसाइट- goldisolar.com

Vikram Solar

विक्रम सोलर की स्थापना 2006 में हुई। इसका मुख्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल में है। इसके सीईओ इवान साहा हैं। एवं एमडी ज्ञानेश चौधरी हैं। विक्रम सोलर को ही विक्रम सोलर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से भी जाना जाता है। यह PARADEA, SOMERA, PREXOS, ELDORA प्रकार के PV मॉड्यूल की विनिर्माण कंपनी है। भारत की शीर्ष सोलर कंपनियाँ Vikram Solar

यह 3.5 गीगावाट क्षमता के सौर मॉड्यूल का निर्माण करती है। भारत में विक्रम सोलर की 1.42 गीगावाट ईपीसी परियोजनाएं कार्य कर रही हैं। इसकी 300 से अधिक सौर परियोजनाएं अभी कार्य कर रही हैं। कम्पनी द्वारा अब तक 900 मेगावाट से अधिक उच्च दक्षता की परियोजनाओं में सेवा प्रदान की है। विश्व के 32 देशों में यह कम्पनी सेवा प्रदान कर रही है। भारत की टॉप सोलर कंपनियाँ में से एक है।

आधिकारिक वेबसाइट- www.vikramsolar.com

Satvik Green Energy Pvt. Ltd.

सात्विक ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना वर्ष 2015 में हुई। बहुत कम समय में ही कंपनी ने सौर क्षेत्र में विकास कर देश की शीर्ष दस विनिर्माण कंपनियों में स्थान बनाया।इसका मुख्यालय हरियाणा में है। इसके सीईओ प्रशांत माथुर हैं। इस कंपनी के उत्पाद पॉलीक्रिस्टलाइन, मोनोक्रिस्टलाइन सौर सेल एवं मोनो हॉफ कट, बाइफेशियल हाफ कट सोलर मॉड्यूल हैं। भारत की शीर्ष सोलर कंपनियाँ Satvik Green Energy Pvt. Ltd.

सात्विक ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड देश में 1.5 गीगावाट का संचालन कर रही है एवं 1.5 गीगावाट एन-टपकन मेन्युफैचरिंग क्षमता के साथ इसे मजबूत कर रही हैं। इस कम्पनी की अम्बाला में सितंबर 2023 तक विनिर्माण की कुल क्षमता 3 गीगावाट प्रति वर्ष तक पहुंच जाएगी। सात्विक ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का लक्ष्य गुजरात के गाँधीधाम को हरित क्षेत्र बनाने के लिए 2.5 गीगावाट प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता का सोलर मॉड्यूल प्रोजक्ट स्थापित करना है।

आधिकारिक वेबसाइट- saatvikgroup.com

Loom Solar Pvt. Ltd.

लूम सोलर प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना वर्ष 2018 में हुई। इसका मुख्यालय फरीदाबाद, हरियाणा में स्थित है। इसके संस्थापक अमोल आनंद हैं। यह सौर क्षेत्र में सोलर हॉफ कट, मोनो कट एवं ग्रिड प्रकार के सौर मॉड्यूल का निर्माण करते हैं। साथ ही सोलर इन्वर्टर एवं सोलर चार्जर का निर्माण भी करते हैं। ये एक खुदरा विक्रेता कंपनी है। भारत की शीर्ष सोलर कंपनियाँ loom solar pvt ltd

लूम सोलर प्राइवेट लिमिटेड की सौर संग्रहण क्षमता 100 मेगावाट है यह कंपनी 10 वाट से लेकर 450 वाट के उच्च दक्षता के सोलर पैनलों का विनिर्माण करती है। इस कंपनी के उत्पाद देश के 500 से अधिक जिलों में उपलब्ध हैं एवं इसमें 3500 से अधिक रिसेलर, 100 से अधिक कर्मचारी, 2 कार्यालय एवं एक विनिर्माण इकाई सम्मिलित है। भारत की टॉप सोलर कंपनियाँ में सम्मिलित कम्पनी है।

आधिकारिक वेबसाइट- www.loomsolar.com

Renewsys India

रीन्यूसीस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना वर्ष 2011 में हुई। इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। इसके सीईओ अविनाश हीरानंदनी हैं एवं संस्थापक एनपी कृपलानी थे। यह सोलर PV मॉड्यूल एवं उसके अन्य घटकों का निर्माण करने वाली कंपनी है। साथ ही इसमें सोलर सेल, PV एनकैप्शुलेट्स आदि का निर्माण एवं विक्रय भी किया जाता है। इसकी सौर विनिर्माण क्षमता २.75 गीगावाट से अधिक है।
भारत की शीर्ष सोलर कंपनियाँ Renewsys India

कम्पनी के मुख्य विनिर्माण प्रोजेक्ट पातालगंगा (महाराष्ट्र), हैदराबाद एवं बेंगलुरु में स्थापित हैं। रीन्यूसीस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हैदराबाद डिवीजन में 750 मेगावाट का सौर PV मॉड्यूल स्थापित किया गया है। एवं 130 मेगावाट का सौर पीवी सैल बनाया गया है। इस कंपनी के उत्पाद भारत सहित विश्व के 40 से अधिक देशों में उपलब्ध हैं। भारत की टॉप सोलर कंपनियाँ में से एक है।

आधिकारिक वेबसाइट- www.renewsysworld.com

Patanjali Renewal Pvt. Ltd.

बाबा रामदेव की पतंजलि रिन्यूवाल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मुख्यालय नोएडा उत्तर प्रदेश में है। इनके द्वारा सौर पैनल, सौर इन्वेर्टर, सौर स्ट्रीट लाइट, सोलर बैटरी एवं सौर चार्जर का विनिर्माण किया जाता है। वर्तमान में Patanjali Renewal Pvt. Ltd. की सौर उत्पादन क्षमता 72 मेगावाट है एवं कंपनी का लक्ष्य 2023 के अंत तक 500 मेगावाट उत्पादन क्षमता को प्राप्त करना है। भारत की टॉप सोलर कंपनियाँ में स्थान है। भारत की शीर्ष सोलर कंपनियाँ Patanjali Renewal Pvt. Ltd.

आधिकारिक वेबसाइट- patanjalirenewable.com

निष्कर्ष

भारत में सौर ऊर्जा को संग्रहित करने के लिए बहुत सी कंपनियां कार्य कर रही हैं। सौर ऊर्जा पर्यावरण के अनुकूल है इस से प्रदूषण जैसी भयावह समस्या को कम किया जा सकता है। इसका उपयोग बहुत से छोटे एवं बड़े कार्यों में किया जा सकता है। सौर पैनलों को प्रयोग करने के लिए एक बार इसे इंस्टाल करना होता है तब इसका उपयोग किया जाता है। उपर्युक्त भारत में शीर्ष सोलर कंपनियां भारत सहित विदेशों में भी अपने प्लांट को स्थापित कर रही हैं।

List of Top Solar Companies in India सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

भारत की शीर्ष 10 सोलर कंपनियाँ कौन हैं?

भारत की शीर्ष 10 सोलर कंपनियाँ Tata power Solar, Adani Solar, Servotech Power Systems Ltd., Waaree Energies Ltd., Goldi Solar, Vikram Solar, Satvik Green Energy Pvt. Ltd., Loom Solar Pvt. Ltd., Renewsys India, Patanjali Renewal Pvt. Ltd. हैं।

सौर ऊर्जा से क्या लाभ होते हैं?

सौर ऊर्जा पर्यावरण के अनुकूल होती है। इसके प्रयोग से प्रदूषण नहीं होता है।

भारत में वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा के संग्रहण का लक्ष्य कितना है?

भारत में वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा के संग्रहण का लक्ष्य 500 गीगावाट है।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें