जैसे-जैसे लोग अपने परिवेश के प्रति जागरूक हो रहे है वैसे-वैसे ही अधिक से अधिक लोग अच्छे जीवन के लिए पर्यावरण अनुकूल दृष्टिकोण की ओर झुक रहे है। हैवेल्स सोलर वाटर हीटर बिजली बचाने के साथ-साथ पानी गर्म करने का एक अच्छा साधन है। हैवेल्स भारत का इलेक्ट्रॉनिक और सौर उत्पाद बनाने वाला एक प्रीमियम ब्रांड है। उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण तैयार करने की खोज में हैवेल्स ने सोलर वाटर हीटर की एक श्रृंखला लेकर आया है। आज हम जानेगे हैवेल्स सोलर वाटर हीटर। Havells Solar Water Heater के बारे में और इनके सभी सोलर वाटर हीटर के प्राइस। तो पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख के अंत तक हमारे साथ जुड़े रहे:

हैवेल्स सोलर वाटर हीटर

हैवेल्स सोलर वाटर हीटर आवासीय और वाणिज्यिक दोनों अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है। हैवेल्स के सोलर वाटर हीटरो की दक्षता अच्छी होती है साथ ही इनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ होता है। यदि आपके क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या भी है तो तब भी सोलर वाटर हीटर से आप गर्म पानी प्राप्त कर सकते है क्योंकि आप इन सोलर वाटर हीटर्स को बिना बिजली के केवल सौर ऊर्जा की सहायता से पानी को गर्म करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हो।
सोलर वाटर हीटर को इस तरह डिज़ाइन किया जाता है कि यह सूर्य की ऊर्जा को अधिक से अधिक अवशोषित करके पानी को गर्म कर सके। हैवेल्स सोलर वाटर हीटर पूर्णतः पर्यावरण के अनुकूल होते है।
हैवेल्स सोलर वाटर हीटर प्राइस
हैवेल्स सोलर वाटर हीटर में एक उच्च गुणवत्ता वाला अतिरिक्त मोटा स्टेनलेस स्टील आंतरिक टैंक और इवेक्यूएटिड ग्लास ट्यूब होती हैं। टैंक मोटी स्टेनलेस स्टील से बना होता है जिसपर जंग रोधक कोटिंग की जाती है, जिस कारण इनका जीवन लम्बा होता है।टैंक में PUF इंसुलेशन भी होता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पानी लंबे समय तक गर्म रहे। टैंक में एनोड रोड भी होती है जो इसको संक्षारण तत्वों से बचाती है।
हैवेल्स के सोलर वाटरहीटर मॉडल विभिन्न क्षमताओं, सुविधाओं और कीमतों के साथ आते है। जिनको आप अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार चुन सकते हो। यहाँ आपको हैवेल्स सोलर वाटर हीटर के मॉडल और उनके प्राइस की जानकारी दी गयी है:
मॉडल | मॉडल नंबर | क्षमता | नंबर ऑफ़ ट्यूबस | बाहरी ग्लास ट्यूब का व्यास | आतंरिक ग्लास ट्यूब का व्यास | ट्यूब की लम्बाई | टैंक की वारंटी | प्राइस |
Solero Prime | GHWSSOTWH100 | 100 LPD | 8 | 58mm | 47mm | 2100mm | 7 वर्ष | 30,490/- रुपए |
Solero Prime | GHWSSOTWH150 | 150 LPD | 12 | 58mm | 47mm | 2100mm | 7 वर्ष | 37,190/- रुपए |
Solero Prime | GHWSSOTWH200 | 200 LPD | 17 | 58mm | 47mm | 2100mm | 7 वर्ष | 46,390/- रुपए |
हैवेल्स के सोलर वाटर हीटर कहाँ से खरीद सकते है?
हैवेल्स सोलर वाटर हीटर आप हैवेल्स की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद
सकते है।
Havells की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
Havells की ऑफिसियल वेबसाइट havells.com है।
Evacuated Tube Collector क्या है?
Evacuated Tube थर्मस फ्लास्क के सिद्धांत पर कार्य करती है और सौर ऊर्जा को अवशोषित करने के लिए इसमें दो ग्लास ट्यूब और उनके बीच में गैप होता है।
हैवेल्स सोलर वाटर हीटर के आतंरिक टैंक की कितने वर्ष की वारंटी होती है?
हैवेल्स के सोलर वाटर हीटर के आतंरिक टैंक की 7 वर्ष की वारंटी होती है।