Luminous Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V Price In India

Published By SOLAR DUKAN

Published on

Luminous Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V एक PCU (Power Control Unit) है। सौर ऊर्जा के बढ़ते हुए प्रयोग को देखते हुए अनेक कंपनियों द्वारा आधुनिक तकनीक से सोलर उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे उपकरण जो उपभोक्ताओं को अनेक फीचर्स एवं सुरक्षा प्रदान करते हैं। साथ ही एक बार निवेश करने के बाद लंबे समय तक लाभ प्रदान करते हैं। Luminous Power Technologies द्वारा ऐसे ही सोलर उत्पादों का निर्माण एवं विक्रय किया जाता है। यह विश्व के अनेक देशों में सोलर उपकरणों का निर्यात करती है।

Luminous Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V Price In India
Luminous Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V

Luminous Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V की जानकारी इस आर्टिकल के द्वारा आप को दी जाएगी। यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इस आर्टिकल से आप इस PCU (Power Control Unit) की विशेषताएं एवं इसकी कीमत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस सोलर PCU के द्वारा अधिक लोड पर भी कुशलतापूर्वक कार्य किया जा सकता है।

Luminous Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V

ल्यूमिनस का Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V, में MPPT (Maximum Power Point Tracking) तकनीक का सोलर चार्ज कन्ट्रोलर होता है। यह सोलर इंवर्टर 5 किलोवाट तक के लोड को संचालित करने में सक्षम है। Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V को 5000 वाट के सोलर पैनल से जोड़ा जा सकता है। यह 48 वोल्ट पावर पर चलने वाला इंवर्टर है इसलिए इस पर 4 बैटरियों को लगाया जाता है। यह ल्यूमिनस की Solarverter Pro PCU सीरीज का PCU है। यह Solarverter उच्च प्रदर्शन के लिए Pure Sine Wave आउटपुट प्रदान करता है।

Luminous Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V की विशिष्टताएं

Luminous Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V की विशिष्टताएं इस प्रकार हैं:

BrandLuminous
Model nameSolarverter Pro PCU 5 Kva 48V
SeriesSolarverter Pro
Product CategoryPCU
VA rating5 Kva
Maximum panel Capacity5000 wp
Rated AC Power230 Volt (single phase)
Charge ControllerMPPT
Battery Bank Voltage48 Volt
No. of Battery Supported4
Input Voltage Range130 Volt- 220 Volt

Luminous Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V की कीमत

ल्यूमिनस की आधिकारिक वेबसाइट पर Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V की कीमत 1,00,000 रुपये है। अन्य ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर यह कीमत कम या ज्यादा हो सकती है। ल्यूमिनस द्वारा Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V पर 24 महीने (2 साल) की वारंटी प्रदान की जाती है। यह PCU विश्वसनीय है एवं उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने में सक्षम है। इसमें प्रदान किए जाने वाले अधिक फीचर्स एवं सुरक्षा फीचर्स के कारण इस PCU की कीमत अधिक है।

Luminous Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V की उपयोगिता

ल्यूमिनस के इस Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V का उपयोग घरेलू एवं औद्योगिक दोनों ही क्षेत्रों के उपकरणों को संचालित करने में किया जा सकता है। इस सोलरवर्टर पर 4 बैटरियों को जोड़ा जा सकता है। जिनमें बैटरी ट्यूबलर/फ्लैट पलट/SMF प्रकार की हो सकती है। इसमें Smart Solar Optimization, User Friendly LCD Display, MPPT फीचर्स प्रदान किए गए हैं। इसका वजन 54 किलोग्राम है। यह सोलर पैनल, बैटरी एवं ग्रिड में से प्राथमिक चयन कर सकता है। Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V में शॉर्ट सर्किट से सुरक्षा के लिए MCB की सुरक्षा प्रदान की गई होती है। इसमें रिवर्स पोलेरिटी बैटरी ओवरलोड की सुरक्षा भी प्रदान की गई होती है। इस से किसी प्रकार का कोई प्रदूषण उत्पन्न नहीं होता है।

निष्कर्ष

Luminous Power Technologies द्वारा निर्मित Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V उपभोक्ताओं को अनेक फीचर्स प्रदान करता है। इस आर्टिकल की सहायता से आप आसानी से Solarverter Pro PCU 5 Kva 48V की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं तो बाजार से इसे खरीदने पर आपको छूट भी प्राप्त हो सकती है। एवं ऑनलाइन माध्यम से भी आप इसे खरीद सकते हैं। जिस पर आपको 2 साल की वारंटी भी प्रदान की जाती है। यह सोलर इंवर्टर घरेलू सभी उपकरणों को संचालित करने में सक्षम है। साथ ही यह सोलर पैनल या बैटरी या ग्रिड पावर सभी से अपनी प्राथमिकता के आधार पर कार्य करता है। यदि आप अपने सोलर सिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं तो यह सोलर इंवर्टर एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें