टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड । TATA POWER SOLAR SYSTEMS LIMITED

Published By SOLAR DUKAN

Published on

टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड को भारत की सबसे बड़ी और विश्वसनीय सौर कंपनी के रूप में जाना जाता है, जो हर जगह सौर ऊर्जा को सक्षम करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह एक मजबूत अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति के साथ टाटा पावर सोलर नवीनीकरण क्रांति को आकार देने में अपना सक्रिय योगदान दे रही है।

यह दुनिया भर में बेंचमार्क सौर परियोजनाओं को डिज़ाइन, स्थापित और चालू करने के लिए विश्व स्तरीय तकनीक तैनात करते है। टाटा सोलर पावर सिस्टम लिमिटेड एक भारतीय कंपनी है जो सौर ऊर्जा सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है। टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड सौर मॉडल जिन्हे हम आप भाषा में सोलर पैनल कहते है, सौर सेल एवं अन्य सोलर उत्पाद बनाती है। २०१७ में टाटा पावर सोलर पुरे विश्व में १ गीगावॉट से अधिक मॉडल भेजने वाली पहली कंपनी बनी थी।

आज हम आपको बतायेगे टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड। TATA POWER SOLAR SYSTEMS LIMITED के बारे में और साथ ही जानेगे टाटा के सौर उत्पादों के प्राइस।

टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड। TATA POWER SOLAR SYSTEMS LIMITED
TATA POWER SOLAR SYSTEMS LIMITED

टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड

1989 में टाटा पावर और बीपी सोलर ने मिलकर एक संयुक्त उद्यम कंपनी टाटा बीपी सोलर की स्थापना की थी। इस संयुक्त कंपनी ने १९९१ में ३ मेगावाट की उत्पादन क्षमता के साथ अपनी पहली विनिर्माण इकाई स्थापित करके वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया था।

२१ दिसंबर २०११ में बीपी सोलर को किसी कारणवश बंद कर दिया गया था। जिसके बाद 30 अगस्त २०१२ में टाटा बीपी सोलर इंडिया लिमिटेड का नाम बदल कर TATA POWER SOLAR SYSTEMS LIMITED (टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड) कर दिया गया था इसलिए ये टाटा समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी बन गयी थी।

TATA POWER SOLAR तीन अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करता है- अत्याधुनिक विनिर्माण, ईपीसी निर्माण, नवीन सौर उत्पादों का निर्माण।

Rooftop TATA POWER SOLAR SYSTEMS

टाटा के सोलर सिस्टम्स को आप अपने घरो की छतो पर लगवा सकते है। टाटा के सभी सोलर सिस्टम की जानकरी यहाँ हम आपको उपलब्ध करायेगे। यहाँ बताये गए प्राइस थोड़े कम या ज्यादा हो सकते है। यहाँ बताये गए प्राइस एक अनुमानित कीमत है।

ऑन ग्रिड TATA POWER SOLAR SYSTEMS

सलूशन एरिया इन्वर्टर मॉड्यूल सहायक उपकरण यूनिट पुरे सोलर सिस्टम की कीमत
1 १००-२०० वर्ग फुट १kva ग्रिड टाई सोलर इन्वर्टर 320WP के ४ मॉड्यूल केबल और अन्य सहायक उपकरण ४ यूनिट प्रतिदिन ६०,०००/-
2 २००-३०० वर्ग फुट २kva ग्रिड टाई सोलर इन्वर्टर 320WP के 7 मॉड्यूल केबल और अन्य सहायक उपकरण ८ यूनिट प्रतिदिन १,1०,०००/-
३००-५०० वर्ग फुट 3kva ग्रिड टाई सोलर इन्वर्टर 320WP के १० मॉड्यूल केबल और अन्य सहायक उपकरण १२ यूनिट प्रतिदिन १,६०,०००/-
५००-७०० वर्ग फुट ५kva ग्रिड टाई सोलर इन्वर्टर 320WP के १६ मॉड्यूल केबल और अन्य सहायक उपकरण १९ यूनिट प्रतिदिन २,२०,०००/-
७००-१००० वर्ग फुट ८kva ग्रिड टाई सोलर इन्वर्टर 320WP के २४ मॉड्यूल केबल और अन्य सहायक उपकरण २३ यूनिट प्रतिदिन ३,1०,०००/-
१०००-१२०० वर्ग फुट १०kva ग्रिड टाई सोलर इन्वर्टर 320WP के ३२ मॉड्यूल केबल और अन्य सहायक उपकरण ३८ यूनिट प्रतिदिन ४,३०,०००/-

ऑफ ग्रिड TATA POWER SOLAR SYSTEMS

सलूशन एरिया पीसीयू मॉड्यूल बैटरी सहायक उपकरण यूनिट पुरे सोलर सिस्टम की कीमत
१००-२०० वर्ग फुट 2kva पीसीयू 320wp के 4 मॉड्यूल 12v/150Ah की २ बैटरियाँ केबल और अन्य सहायक उपकरण ४ यूनिट प्रतिदिन ८०,०००/-
२००-३०० वर्ग फुट ३.७५kva पीसीयू 320wp के ६ मॉड्यूल 12v/150Ah की ४ बैटरियाँ केबल और अन्य सहायक उपकरण७ यूनिट प्रतिदिन १,४०,०००/-
३००-५०० वर्ग फुट ६.२५kva पीसीयू 320wp के १२ मॉड्यूल 12v/150Ah की ८ बैटरियाँ केबल और अन्य सहायक उपकरण१४ यूनिट प्रतिदिन २,४०,०००/-
५००- ७०० वर्ग फुट ७.५kva पीसीयू 320wp के १६ मॉड्यूल 12v/150Ah की १० बैटरियाँ केबल और अन्य सहायक उपकरण१९ यूनिट प्रतिदिन ३,१०,०००/-

टाटा सोलर पैनल की कीमत। TATA Solar panel price

टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड भारत का नंबर वन सोलर पैनल ब्रांड है जो हमे किफायती मूल्यों पर उच्च गुणवत्ता वाले सोलर पैनल प्रदान करता है। इन्होने 1989 में अपना सौर कार्य शुरू किया था और आज यह हम सब के बीच एक विश्वसनीय ब्रांड बन चूका है।

टाटा के सौर पैनल की कीमत में बदलाव के बाद अब टाटा सोलर पैनल को भी किफायती दामों को उपलब्ध है। जिसकी कीमत अब २८ रूपए प्रतिवाट के प्रारम्भ हो गयी है।

टाटा अधिकतर पॉलीक्रिस्टलाइन सौर पैनल का निर्माण करती है। इनकी वाट क्षमता ५० वाट से ३३० वाट तक होती है। यह पैनल एक्सट्रीम मौसम में भी अच्छे से कार्य करते है। यह मॉड्यूल (पैनल) आपको २५ साल की वारंटी के साथ मिलते है। TATA Solar Panel के मूल्यों की सूची निम्न प्रकार है :-

सोलर पैनल मॉडल सेल्लिंग प्राइस प्रति किलोवाट
५०W २,२००/- रूपए ४४/- रूपए
100W ४,४००/- रूपए ४४/- रूपए
15०W ६,६००/- रूपए ४४/- रूपए
160W ६,७२०/- रूपए ४२/- रूपए
२००W ७,८००/- रूपए ३९/- रूपए
२५०W ७,२५०/- रूपए २९/- रूपए
२६५W ७,६८५/- रूपए २९/- रूपए
२८८W ८,३५२/- रूपए २९/- रूपए
300W ८,७००/- रूपए २९/- रूपए
315W ९,१३५/- रूपए २९/- रूपए
330W ९,२४०/- रूपए २८/- रूपए

टाटा पावर सोलर सब्सिडी

TATA घरेलु उपयोग के लिए लगाए गए सोलर सिस्टम पर सब्सिडी देता है। 1kW से 3kW तक के सोलर सिस्टम पर ४०% तक की सब्सिडी।

1kW से 10kW के सोलर सिस्टम पर प्रथम ३kW के लिए ४०% सब्सिडी और बाकी किलोवाट पर २०% की सब्सिडी। ५००kW तक के सोलर सिस्टम पर २०% तक की सब्सिडी।

टाटा सोलर वाटर पंप। Tata Solar Water Pump

टाटा सोलर वाटर पंप भारतीय किसानो की पहली पसंद है। सौर जल पंप एक ऐसी प्रणाली है जिसमें बिजली कई फोटोवोल्टिक (PV) पैनलो द्वारा उत्पादित की जाती है।

डीजल और बिजली के बढ़ते दामों के देखते हुए सौर ऊर्जा से चलने वाला पानी का पम्प ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक उचित विकल्प है। इसमें रख रखाव की लागत भी कम होती है और उत्पाद का लम्बा जीवन सुनिश्चित रहता है। Tata Solar Water Pump किसानो के पास उपलब्ध होने पर उनको बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और वे अपने खेतो के लिए पानी की पूर्ति आसानी से कर सकते है।

टाटा सोलर आटा चक्की । Tata Solar Atta Chakki

टाटा सोलर आटा चक्की निष्कर्षण खेतो को कम करने एवं जीवन को बढ़ावा देने के लिए क्रांतिकारी अवधारणा है। इसके उच्च दक्षता वाले सौर पैनल अनियमित बिजली से राहत प्रदान करने में मदद करते है। अब किसानो को अपना अनाज पीसने के लिए बिजली या डीजल की लागत का भुगतान नहीं करना पड़ेगा अब वे आसानी से सौर ऊर्जा की मदद से अपना अनाज पीस सकते है।

आर्थिक लाभ के साथ साथ टाटा सोलर आटा चक्की पर्यावरण के मामले में भी एक बड़ा लाभ प्रदान करती है। यह शून्य उत्सर्जन पैदा करती है और कार्बन उत्पादन को कम करने में मदद करती है, जिससे वातावरण प्रदुषण मुक्त रहता है। यह किसानो को पर्यावरण को अनुकूल बनाने की दिशा में उठाये गए कदम है जो उनको पारम्परिक जीवन शैली को जारी रखने की अनुमति देता है।

TATA POWER SOLAR SYSTEMS LIMITED ने अपना पहला सोलर इंस्टालेशन कब चालू किया था ?

TATA POWER SOLAR SYSTEMS LIMITED ने अपना पहला सोलर इंस्टालेशन 1991 ने चालू किया था।

विश्व का सबसे बड़ा सोलर पावर क्रिकेट स्टेडियम कौनसा है ?

विश्व का सबसे बड़ा सोलर पावर क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट क्लब ऑफ़ इंडिया, मुंबई है। जहाँ टाटा ने ही सोलर पैनल इनस्टॉल किये है।

सौर मॉड्यूल(पैनल) क्या है ?

सौर मॉड्यूल एक ऐसा साधन है जो सौर ऊर्जा को डीसी बिजली में परिवर्तित करता है।

TATA POWER SOLAR SYSTEMS LIMITED का सोलर इन्वर्टर क्या कार्य करता है ?

TATA POWER SOLAR SYSTEMS LIMITED का सोलर इन्वर्टर डीसी बिजली को उपयोग करने हेतु एसी बिजली में परिवर्तित करता है।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें