भारत के 5 सबसे बड़े सोलर पैनल: India’s 5 largest Solar Panels

Published By SOLAR DUKAN

Published on

सूर्य प्राकृतिक ऊर्जा का सबसे बड़ा एवं एकमात्र प्राकृतिक भंडार है। सौर ऊर्जा का प्रयोग कर बिजली बनाने के लिए सोलर पैनल की आवश्यकता पड़ती है। सोलर पैनल PV सेल की सहायता से सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने का कार्य करते हैं। क्या आप भारत के 5 सबसे बड़े सोलर पैनल के बारे में जानते हैं? सोलर पैनल की सहायता से बिजली का उत्पादन पर्यावरण के अनुकूल होता है। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का कोई प्रदूषण उत्पन्न नहीं होता है। जीवाश्म ईंधन का प्रयोग कर बनाई जाने वाली बिजली की उत्पादन प्रक्रिया में कार्बन उत्सर्जन होता है। जबकि सोलर पैनल के प्रयोग से प्राप्त बिजली के द्वारा इस कार्बन फुटप्रिन्ट को कम किया जा सकता है।

भारत के 5 सबसे बड़े सोलर पैनल India's 5 largest solar panels
भारत के 5 सबसे बड़े सोलर पैनल

इस आर्टिकल में भारत के 5 सबसे बड़े सोलर पैनल (India’s 5 largest solar panels) की जानकारी आपको प्रदान की जाएगी। जिनमें आप उनकी दक्षता एवं ब्रांड की जानकारी भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। शुरुआत में सोलर पैनल की कीमत अधिक थी, वर्तमान में आधुनिक तकनीक से बनाए जाने वाले सोलर पैनल की कीमत कम हो रही है। ऐसा होने पर इसका प्रयोग अधिक से अधिक नागरिक करेंगे। जिस से वे ग्रिड की बिजली के भारी बिल में छूट प्राप्त कर सकते हैं। सोलर पैनलों के प्रयोग से ऐसे क्षेत्रों में भी बिजली का उत्पादन किया जा सकता हैं जहां ग्रिड की बिजली उपलब्ध नहीं है।

भारत के 5 सबसे बड़े सोलर पैनल

वर्तमान में भारत के 5 सबसे बड़े सोलर पैनल इस प्रकार हैं:

  • Waaree 715 watt Bifacial
  • Goldi HELOC Plus 710-watt Bifacial HJT Module
  • Spark Solar TOP con 700 watt
  • Jakson Helia plus 690 watt
  • Waaree 665 watt Bifacial

Waaree 715 watt Bifacial

Waaree Energies Ltd. ने N-टाइप हेट्रोजंक्शन (HJT) M-12 सोलर सेल पर आधारित डुअल गिलास बाईफेशियल PV मॉड्यूल (सोलर पैनल) बनाया है। इसे REI एक्सपो 2023 में लांच किया गया है। इस पैनल से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है:

  • Waaree 715-watt Bifacial की क्षमता 715W है, यह बड़े मेगावाट वाले सौर संयंत्रों को स्थापित करने में प्रयोग किए जा सकते हैं।
  • इस सोलर पैनल की दक्षता (Efficiency) 22.88% है।
  • इन सोलर पैनल का सबसे अधिक लाभ यह होगा कि यह कम स्थान में अधिक बिजली का उत्पादन करने का संयंत्र स्थापित करने में सहायता करेंगे।
  • इस सोलर पैनल पर 30 वर्षों की वारंटी Waaree द्वारा प्रदान की जाती है।

Goldi HELOC Plus 710-watt Bifacial HJT Module

Goldi Solar द्वारा HJT तकनीक से बनाया गया 710 वाट का बाइफेशियल सोलर पैनल लांच किया गया है। यह सोलर पैनल 132 हाफ-सेल से निर्मित किया गया है। यह कंपनी द्वारा 2022 के REI एक्सपो में लांच किया गया था। इस पैनल से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है:

  • Goldi HELOC Plus 710-watt Bifacial HJT Module की क्षमता 710W है, इस सोलर पैनल को बड़े औद्योगिक सोलर प्लांटों के लिए निर्मित किया गया है।
  • इस सोलर पैनल की दक्षता लगभग 22.85% है।
  • HJT तकनीक से बने सोलर पैनल अपने उन्नत डिजाइन के कारण कम प्रकाश वाले क्षेत्र में भी बिजली का उत्पादन करने की क्षमता रखते हैं।
  • इस सोलर मॉड्यूल पर 30 वर्षों की वारंटी Goldi Solar द्वारा प्रदान की जाती है।

Spark Solar TOPCon

Spark Solar ने TOPCon 700 वाट के सोलर पैनल को डिजाइन किया है। यह अधिकतम 1500 वोल्ट पर संचालित होते हैं। इस सोलर मॉड्यूल को Spark Solar द्वारा REI एक्सपो में लांच किया गया। इस सोलर पैनल से संबंधित जानकारी इस प्रकार है:

  • Spark Solar TOPCon की क्षमता 680 वाट से 710 वाट तक है। इनका प्रयोग बड़े सौर संयंत्रों में किया जाता है।
  • Spark Solar TOPCon की दक्षता लगभग 22.5% है।
  • इस सोलर पैनल पर Spark Solar द्वारा 12 वर्षों की उत्पाद वारंटी एवं 27 वर्षों की परफ़ोर्मेंस वारंटी प्रदान की जाती है।

Jakson Helia plus 690 watt

Jakson कंपनी द्वारा Helia Plus सीरीज लांच की गई है। इस प्रकार की बड़ी क्षमता के सोलर पैनल का प्रयोग बड़े-बड़े सोलर प्लांटों को स्थापित करने में ही किया जाता है। इस सीरीज में बाइफेशियल सोलर पैनल होते हैं। इस सोलर पैनल की दक्षता लगभग 21.5% है। इस प्रकार के सोलर पैनल कम धूप वाले क्षेत्र एवं बारिश वाले क्षेत्र में भी बिजली का उत्पादन करने में सक्षम होते हैं।

Waaree 665 watt Bifacial

Waaree एनर्जी द्वारा 665 वाट के बाइफेशियल सोलर पैनल का निर्माण किया गया है। इसका प्रयोग औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाता है। यह Arka सीरीज का सोलर पैनल है। इस सोलर पैनल से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है:

  • Waaree 665 watt Bifacial की दक्षता लगभग 21.29% है।
  • इस सोलर पैनल पर वारी 91.95% आउटपुट पावर के लिए 12 साल एवं 84.95% आउटपुट पावर के लिए 25 साल की वारंटी प्रदान करती है। यह हाफ-कट बाइफेशियल प्रकार का सोलर पैनल है।
  • Arka सीरीज में 650 वाट से 665 वाट के सोलर पैनल उपलब्ध किए जाते हैं।
  • Waaree Energies ltd. द्वारा अपने बाइफेशियल सोलर पैनल पर 30 वर्षों को वारंटी प्रदान की जाती है।

निष्कर्ष

उपर्युक्त सभी सोलर पैनलों की प्रारम्भिक कीमत आम नागरिक को उच्च लग सकती है लेकिन इन सोलर पैनलों को स्थापित करने के बाद उपभोक्ता को आने वाले कई वर्षों तक लाभ प्राप्त होता है। जिस से यह प्राथमिक निवेश सार्थक सिद्ध होता है। सौर ऊर्जा के प्रयोग से बिजली का उत्पादन कर नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसे बड़े सोलर पैनल कम स्थान में बड़े प्लांट को लगाने में सहायक होंगे। जिस से घरों में भी उच्च क्षमता के सोलर पैनल को स्थापित करने से भी उपभोक्ता को लाभ प्राप्त हो सकता है। इस लेख से आप भारत के सबसे बड़े सोलर पैनल की जानकारी प्राप्त कर अपने सोलर सिस्टम को स्थापित कर सकते हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें