5 Kw सोलर सिस्टम लगाने का खर्च और सब्सिडी देखें

सोलर सिस्टम का प्रयोग कर लंबे समय तक बिजली का लाभ प्राप्त किया जा सकता है, इसे स्थापित करने में होने वाले खर्चे की जानकारी देखें।

Published By SOLAR DUKAN

Published on

आजकल सौर ऊर्जा का उपयोग काफी अधिक होने लगा है। क्योंकि आजकल ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यह एक बेहतर विकल्प माना जाता है। क्योंकि यह ऊर्जा हमें सूर्य के प्रकाश से प्राप्त होती है। जिसके लिए आपको किसी भी प्रकार की कीमत देने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि यह पूर्ण रूप से मुफ्त होती है। इसके साथ-साथ आप यह भी जानते होंगे की सूर्य की रौशनी एक ऐसी चीज है जो कभी भी खत्म नहीं होगी। इसलिए इस ऊर्जा का उपयोग करने का निर्णय बिल्कुल सही है।

लेकिन इस ऊर्जा का उपयोग करने के लिए आपको कुछ ख़ास उपकरणों की आवश्यकता होती है। तब ही आप इसका उपयोग कर ऊर्जा प्राप्त कर सकते है। इस ऊर्जा का उपयोग करने के लिए आपको घरों में सोलर सिस्टम लगवाना पड़ता है। क्योंकि सोलर पैनल ही सौर ऊर्जा को अब्सॉर्ब करने का कार्य करता है। उसके बाद ही उस ऊर्जा से बिजली बनती है। आप चाहे तो आप भी अपने घर पर सोलर सिस्टम लगवा सकते है और सौर ऊर्जा का लुफ्त उठा सकते है।

5 Kw सोलर सिस्टम लगाने का खर्चा
5Kw solar System लगाने का खर्चा कितना होगा? यहाँ जानिए

लेकिन इसको लगवाने से पहले आप के मन में कई प्रश्न आ रहे होंगे जैसे की आपके घर के लिए कितनी क्षमता का सोलर सिस्टम सही रहेगा। तो आपको बता दे की आपके घर के लिए 5 Kw का सोलर सिस्टम सही रहेगा। परन्तु आप सभी यह भी जानना चाहते होंगे की आखिर 5Kw solar System लगाने का खर्चा कितना होगा?

तो दोस्तों अगर आप भी यह सोच रहे है तो इसमें आपको चिंता करने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आज हम आप सभी को इस लेख में 5Kw solar System के बारे में कुछ आवश्यक जानकारी प्रदान करने वाले है। अगर आप इससे सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो कृपया कर हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

यह भी पढ़े :-Solar Water Heater क्या है, इसकी कार्यप्रणाली देखें

5 Kw सोलर सिस्टम लगाने का खर्चा

आप सभी को यह बता दे की 5 किलोवाट का सोलर सिस्टम एक मध्य आकार का सोलर सिस्टम है। जो की आपके घरेलू एवं व्यावसायिक तौर पर उपयोग करने के लिए परिपूर्ण है। आपको यह बता दे की यह सोलर सिस्टम रोजाना करीब 20 से 25 यूनिट बिजली का उत्पादन आसानी से कर सकता है। जो किसी भी मध्यम वर्गीय परिवार की रोजाना बिजली की आवश्यकता को पूर्ण कर सकता है। लेकिन आप सभी को ये भी बता दे की सोलर सिस्टम को चलाने के लिए आपको कई अन्य उपकरणों की आवश्यकता पढ़ती है। इसलिए इसको लगवाने की कीमत उन सभी उपकरणों पर भी निर्भर करती है। इसके कई कारण होते है जिनके बारे में हम आप सभी को यहाँ पर जानकारी प्रदान करने वाले है।

यह भी देखें:पतंजलि 4 किलोवाट सोलर सिस्टम को लगाएं। खर्चा देखें

पतंजलि 4 किलोवाट सोलर सिस्टम लगाने का खर्चा देखें

  • सोलर पैनल – सोलर सिस्टम में सबसे महत्वपूर्ण चीज सोलर पैनल होती है। क्योंकि सोलर पैनल ही सौर ऊर्जा को अब्सॉर्ब करके उसको बिजली में परिवर्तित करने का कार्य करता है। इसलिए इसके बिना बिजली उत्पादन नहीं हो सकता है। आप सभी को यह भी बता दे की 5 Kw के सोलर पैनल की कीमत करीब 1.5 से 2 लाख के करीब है।
  • सोलर इन्वर्टर – सोलर सिस्टम में सोलर इन्वर्टर भी एक अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि सोलर इन्वर्टर पैनल से उत्पन्न हुए डीसी करंट को ऐसी करंट में परिवर्तित करने का कार्य करता है। 5 kw सोलर सिस्टम को संचालित करने के लिए आपको एक बेहतर सोलर इन्वर्टर की आवश्यकता होती है। जिसकी कीमत करीब 1 से 1.5 लाख के करीब हो सकती है।
  • बैटरी की कीमत – सोलर पैनल द्वारा उत्पन की गयी बिजली को इसी बैटरी में एकत्रित किया जाता है। इसके साथ ही यह इस बैटरी के कारण ही आपको बिजली का बैकअप प्राप्त हो पाता है। इसलिए बैटरी भी सोलर सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इतनी क्षमता वाले सोलर सिस्टम के लिए आपकी बैटरी की कीमत करीब 50 हजार से 1 लाख के बीच हो सकती है।
  • स्थापना की लागत – आप सभी को यह भी बता दे की सोलर सिस्टम को स्थापित करने की कीमत उसके आकार और स्थापना के क्षेत्र पर निर्भर करती है। इसलिए अगर आप 5Kw solar System लगवाते है। तो इसकी स्थापना के लिए आपको 0.5 से 1 लाख का खर्चा करना पढ़ सकता है।

सोलर सिस्टम लगवाने के लिए आप को इन सभी चीजों की आवश्यकता पड़ेगी। क्योंकि यह सभी उपकरण मिलकर एक सोलर सिस्टम बनता है। इनके बिना सोलर सिस्टम पूर्ण नहीं होगा। इसलिए इनकी कीमत पर ही पूरे सोलर सिस्टम की कीमत पर काफी फर्क पड़ता है। अगर आप चाहे तो आप थोड़े सस्ते उपकरण का प्रयोग भी कर सकते है। तब आपका खर्चा काफी कम हो सकता है। इसके साथ-साथ आप सभी को यह भी बता दे की आपको इसमें केवल एक बार निवेश करना होता है। उसके बाद आप इसका लाभ जीवन भर उठा सकते है। यह आपकी बिजली की बहुत बचत करता है।

5 Kw सोलर सिस्टम पर कितनी सब्सिडी मिलेगी?

भारत सरकार सोलर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सब्सिडी प्रदान करती है। ये सब्सिडी सोलर सिस्टम की क्षमता के आधार पर अलग-अलग होती हैं,
जैसे

  • 3 किलोवाट तक के सिस्टम पर 40% सब्सिडी,
  • 3 से 10 किलोवाट तक के पर 30% सब्सिडी,
  • और 10 किलोवाट से अधिक पर 25% सब्सिडी।

इसके लिए उपभोक्ताओं को अपने राज्य के ऊर्जा विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होता है और कुछ निश्चित शर्तों को पूरा करना होता है।

सोलर सिस्टम लगाने के लिए सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। इन शर्तों में निम्नलिखित शामिल हैं:

  1. सोलर सिस्टम को एक पंजीकृत सोलर सिस्टम इंस्टॉलर द्वारा स्थापित किया जाना चाहिए।
  2. सोलर सिस्टम को भारत सरकार के मानकों के अनुसार होना चाहिए।
  3. सोलर सिस्टम की वारंटी कम से कम 5 साल की होनी चाहिए।

सोलर से संबंधित अन्य लेख देखें:

यह भी देखें:सोलर रुफटॉप स्कीम: सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी, ऐसे लें योजना का लाभ

सोलर रुफटॉप स्कीम: सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी, ऐसे लें योजना का लाभ

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें