ल्यूमिनस सोलर पैनल: Luminous Solar Panel

Published By SOLAR DUKAN

Published on

सौर ऊर्जा के प्रयोग से बिजली का उत्पादन करने के लिए सोलर पैनलों का प्रयोग किया जाता है। इसके प्रयोग से उपभोक्ता को दो लाभ होते हैं पहला लाभ तो यह है कि इसमें बनाई जाने वाली बिजली पर्यावरण के अनुकूल बनती है, एवं दूसरा यह कि इसके प्रयोग से उपभोक्ता ग्रिड से मिलने वाली बिजली के बिल में भारी छूट प्राप्त कर सकता है। ल्यूमिनस सोलर पैनल (Luminous Solar Panel) ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है।

ल्यूमिनस के सोलर पैनल भारत सहित दुनियां के 36 से अधिक देशों में प्रयोग किये जा रहे हैं। 1988 में स्थापित ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी का हेडक़्वार्टर भारत में गुरुग्राम हरियाणा में है। यह सोलर पैनल, सोलर बैटरी, सोलर इन्वर्टर एवं सोलर चार्ज कंट्रोलर की निर्माता कंपनी है।

ल्यूमिनस सोलर पैनल - Luminous Solar Panel
ल्यूमिनस सोलर पैनल – Luminous Solar Panel

ल्यूमिनस सोलर पैनल का निर्माण करने वाली कंपनी ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज Luminous Power Technologies के सभी उत्पादों की जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां पर क्लिक करें

ल्यूमिनस सोलर पैनल

सूर्य से प्राप्त होने वाली फोटोवोल्विक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने के लिए सोलर पैनल की आवश्यकता होती है। सोलर पैनल द्वारा ऊर्जा को दिष्ट धारा DC के रूप में परिवर्तित कर सोलर बैटरी में सुरक्षित किया जा सकता है। एवं इसे सोलर इन्वर्टर की सहायता से DC से AC प्रत्यावर्ती धारा में परिवर्तित करते हैं।

सोलर पैनल सौर प्रणाली का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण होता है। इसमें फोटोवोल्विक सेलों से का प्रयोग किया जाता है। ल्यूमिनस सोलर प्लेट (Luminous Solar Plate) लंबे समय तक प्रयोग में लाये जाने वाले सोलर पैनल होते हैं इनके कार्य करने की आयुसीमा 25 वर्ष होती है। यह 40 वाट से शुरू होते हैं एवं 550 वाट क्षमता उपलब्ध हैं।

ल्यूमिनस सोलर पैनल के प्रकार

ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज (Luminous Power Technologies) मुख्य रूप से दो प्रकार के सोलर पैनल का निर्माण में विक्रय करती है। जिनमें 40 वाट के सोलर पैनल से 550 वाट के सोलर पैनल निर्मित होते हैं। सोलर पैनल सिलिकॉन, फॉस्फोरस, बोरॉन से निर्मित सोलर सेलों की सहायता से बनाये जाते हैं। ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज द्वारा बनाए जाने वाले सोलर पैनल:

  • पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल
  • मोनो PERC हाफ कट सोलर पैनल

ल्यूमिनस पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल

पोलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल को मल्टीलेयर सोलर पैनल भी कहते हैं क्योंकि इसमें पिघले गए सिलिकॉन वेफर्स को अलग-अलग सेलों में विभाजित किया जाता है। सामान्यतः ये नीले रंग के होते हैं। इन्हें सिलिकॉन एवं एल्युमिनियम की मिश्रधातु के फ्रेम में डिजाइन किया जाता है। इनमें कम वाट वाले पैनल वजन में हल्के होते हैं। इनका प्रयोग यात्राओं में किया जा सकता है। एवं घरों में छोटे उपकरणों को संचालित करने के लिए भी किया जा सकता है। ल्यूमिनस पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल

40w/12v पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल

इनमें 36 PV सेल होते हैं। यह इंटरनेशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन IEC का अनुपालन करते हैं। इनका प्रयोग घरों में एवं छोटी दुकानों में किया जाता है। ल्यूमिनस द्वारा इस पर 5 वर्ष की वारंटी प्रदान की जाती है। इनकी दक्षता 13.72% होती है।

80w/12v पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल

इनमें 36 PV सेल होते हैं 80 वाट के इस सोलर पैनल की मैक्सिमम पावर वोल्टेज 18 वोल्ट होती है। इनकी दक्षता 15.21% होती है। ल्यूमिनस द्वारा 80w/12v पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल पर 5 वर्ष की वारंटी दी जाती है। इनका प्रयोग घरों में छोटी दुकानों में किया जाता है।

170w/12v पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल

170w/12v पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल का निर्माण करने में 36 PV सेलों का प्रयोग किया जाता है। इनकी मैक्सिमम पावर वोल्टेज 18.86 वोल्ट होती है। इनकी दक्षता 16.47% होती है। इनका प्रयोग घरों में, घरेलू उपकरणों में एवं छोटी दुकानों पर किया जाता है। निर्माता ल्यूमिनस कंपनी द्वारा इस पर 5 वर्ष की वारंटी प्रदान की जाती है।

330w/24v पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल

330w/24v पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल में 72 PV सेल लगे होते हैं। इनकी मैक्सिमम पावर वोल्टेज 38.03 वोल्ट होती है। इनकी सोलर दक्षता 16.85% होती है। इनका प्रयोग वाणिज्यिक उपकरणों के साथ-साथ घरेलू उपकरणों एवं दुकानों में भी किया जाता है। ल्यूमिनस कंपनी द्वारा इन पर 12 वर्ष की वारंटी प्रदान की जाती है।

335w/24v पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल

72 PV सेलों द्वारा ही 335w/24v पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल का निर्माण किया जाता है। इनकी अधिकतम पावर वोल्टेज 38.08% होती है। इनकी दक्षता 16.85% होती है। उपभोक्ताओं द्वारा इनका प्रयोग घरों में घरेलू उपकरणों में एवं दुकानों में किया जाता है। ल्यूमिनस कंपनी द्वारा इन पर 12 वर्ष की वारंटी प्रदान की जाती है।

ल्यूमिनस मोनो PERC हाफ कट सोलर पैनल

मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल का रंग अधिकांशतः काला होता है। इन्हें शुद्ध सिलिकॉन द्वारा निर्मित किया जाता है। ये बादल लगे मौसम में भी बिजली का उत्पादन कर सकते हैं। इन्हें तेज हवा या बर्फ से बचने के लिए एल्युमिनियम फ्रेम में डिजाइन किया जाता है। मोनो PERC (Passivation Emitter Rear Contact Cell) हाफ कट सोलर पैनल प्रयोग घरों में, हॉस्पिटल में, पेट्रोल पम्प में एवं अन्य वाणिज्यिक स्थलों में किया जाता है। ये भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित होते हैं। ल्यूमिनस मोनो PERC हाफ कट सोलर पैनल

445w/24v मोनो PERC हाफ कट सोलर पैनल

इनका निर्माण करने में 144 सेलों का प्रयोग किया जाता है। इनकी अधिकतम पावर वोल्टेज 40.9 वोल्ट है। इनका प्रयोग आवासीय एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों में किया जाता है। ल्यूमिनस द्वारा इन पर 12 वर्ष की वारंटी प्रदान की जाती है।

540w/24v मोनो PERC हाफ कट सोलर पैनल

540w/24v मोनो PERC हाफ कट सोलर पैनल का निर्माण में 144 PV सेलों का प्रयोग किया जाता है। इनकी अधिकतम पावर वोल्टेज 41.92 वोल्ट होती है। इनकी दक्षता 20.89% तक होती है। इनका प्रयोग बड़े स्तर पर वाणिज्यिक क्षेत्रों में किया जाता है। घरों में भी इनका प्रयोग किया जाता है। ल्यूमिनस कंपनी द्वारा इन पर 12 वर्ष की वारंटी प्रदान की जाती है।

550w/24v मोनो PERC हाफ कट सोलर पैनल

144 PV सेलों द्वारा ही 550w/24v मोनो PERC हाफ कट सोलर पैनल का निर्माण किया जाता है। इनकी मैक्सिमम पावर वोल्टेज 41.95 वोल्ट होती है। इनकी सोलर दक्षता 21.28% होती है। ये अन्य सभी सोलर पैनलों में सबसे मजबूत एवं उत्कृष्ट होते हैं। इनका प्रयोग वाणिज्यिक क्षेत्र में एवं आवासीय क्षेत्र में बड़े उपकरणों को संचालित करने में किया जाता है।

यदि आप ल्यूमिनस के सोलर पैनलों का प्रयोग करना चाहते हैं। तो यहाँ क्लिक करके आप ल्यूमिनस सोलर पैनल की कीमत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ल्यूमिनस सोलर पैनल की विशेषताएं

ल्यूमिनस सोलर उत्पादों (Luminous Solar Product) की विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • इसके सोलर पैनलों में एडवांस एथिलीन विनाइल एसिटेट EVA इनकैप्सुलेशन होता है।
  • यह कम रौशनी होने पर भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
  • यह संभावित प्रेरित क्षरण PID टेक्नोलॉजी एवं हाफ कट सेल टेक्नोलॉजी के माध्यम से बनाये जाते हैं।
  • यह हल्के एवं मजबूत एल्युमिनियम के फ्रेम में डिजाइन किये जाते हैं जिस से ये बर्फ के भार से भी प्रभावित नहीं होते हैं।

ल्यूमिनस सोलर पैनल से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर

ल्यूमिनस कम्पनी कितने प्रकार के सोलर पैनलों का निर्माण करती है?

ल्यूमिनस कम्पनी पॉलीक्रिस्टलाइन एवं मोनो PERC हाफ कट सोलर पैनलों का निर्माण करती है।

ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज की आधिकारिक वेबसाइट www.luminousindia.com है।

ल्यूमिनस सोलर पैनल की अधिकतम दक्षता कितनी है?

ल्यूमिनस सोलर पैनल की अधिकतम दक्षता की अधिकतम दक्षता 22% है।

ल्यूमिनस सोलर पैनलों पर उपभोक्ताओं को कितने वर्ष की वारंटी प्रदान की जाती है?

ल्यूमिनस सोलर पैनलों पर उपभोक्ताओं को पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल के छोटे पैनलों पर 5 वर्ष एवं बड़े और मोनो PERC हाफ कट सोलर पैनलों पर 12 वर्ष की वारंटी प्रदान की जाती है।

ल्यूमिनस के सोलर पैनलों की विशेषता क्या है?

ल्यूमिनस के सोलर पैनलों की विशेषता एडवांस एथिलीन विनाइल एसिटेट EVA इनकैप्सुलेशन का होना एवं प्रेरित क्षरण PID टेक्नोलॉजी एवं हाफ कट सेल टेक्नोलॉजी के माध्यम से बनाया जाना है।

निष्कर्ष

ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज (Luminous Power Technologies) के सोलर पैनल उच्च क्षमता एवं दक्षता के होते हैं इनका प्रयोग ग्लोबली बहुत अधिक होता है। भारत में बाजारों एवं ऑनलाइन शॉपिंग फॉर्मेट के माध्यम से इन्हें उपभोक्ताओं द्वारा खरीदा जा सकता है। सोलर पैनलों की सहायता से उपभोक्ता बिजली के बिल की बचत कर सकते हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें