Tubular Skylights: क्या है कैसे काम करती है इसके क्या फायदे है

Published By SOLAR DUKAN

Published on

सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊर्जा एवं ऊष्मा कितनी आवश्यक होती है, मानव शरीर को सूर्य के प्रकाश से विटामिन D प्राप्त होता है, जिस से कई प्रकार के रोगों से इंसान सुरक्षित रह सकता है। सौर ऊर्जा के प्रयोग से कई उपकरण संचालित किए जाते हैं। जिनके लिए सोलर पैनल, सोलर वाटर हीटर, सोलर कलेक्टर आदि उपकरणों को बनाया गया है। ऐसे ही आवासों या बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में सूर्य के प्रकाश एवं ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए Tubular Skylights का प्रयोग किया जाता है।

इस लेख से आप Tubular Skylights से संबंधित अनेक जानकारी जैसे यह क्या है? यह कैसे कार्य करता है? इस से क्या लाभ होते हैं? आदि सवालों की जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। Tubular Skylights का प्रयोग कर ऐसे क्षेत्रों में प्राकृतिक ऊर्जा का संचरण किया जाता है, जहां अंधेरा होता है, जिस कारण ऐसे क्षेत्रों में नमी (Moisture) रहती है। यह सूर्य के समान गुण वाले प्रकाश को ही प्रदान करता है।

Tubular Skylights क्या है कैसे काम करती है इसके क्या फायदे है
Tubular Skylights

Tubular Skylights

Tubular Skylights जिन्हें ट्यूबलर रोशनदान या सोलर/सन ट्यूब भी कहते हैं। यह सूर्य से प्राप्त होने वाले प्राकृतिक प्रकाश को ऐसे स्थानों में प्रवेश प्रदान देते हैं जहां सूर्य का प्रकाश आसानी से नहीं पहुँच सकता है। Tubular Skylights को अधिकांशतः पारदर्शी या पारभासी (Transparent or Translucent) प्रकार के कांच की सहायता से बनाया जाता है। इनके द्वारा ही आज के समय में कई शोध संस्थानों जो धरती के नीचे बनाई गई सुरंगों में होते हैं वहाँ तक सूर्य का प्रकाश पहुंचाया जाता है।

ट्यूबलर स्काइलाइट की कार्यविधि

ट्यूबलर स्काइलाइट में प्रयोग होने वाले कोमोनेन्ट के द्वारा ही इसकी कार्यविधि को आसानी से समझा जा सकता है। जो इस प्रकार हैं:

  • Roof-Mounted Dome– उच्च प्रभाव वाले पॉली कार्बोनेट या ऐक्रेलिक तत्वों द्वारा छत पर लगने वाले डोम/गुंबद को बनाया जाता है। यह सूर्य से प्राप्त होने वाली रोशनी को कैप्चर कर केंद्रित करने का कार्य करता है। इस इस प्रकार डिजाइन किया जाता है कि यह आसानी से सूर्य के प्रकाश को ट्यूब में निर्देशित कर सकता है। यह सूर्य की रोशनी को अधिकतम संग्रहीत कर सकता है।
  • Highly Reflective Tube– सन ट्यूब में सबसे महत्वपूर्ण रिफलेक्टिव ट्यूब होती है। यह आंतरिक सतह होती है। जिसका निर्माण सिल्वर कोटेड या एल्यूमिनियम कोटेड प्लास्टिक द्वारा किया जाता है। ये दोनों ही उच्च परावर्तक गुण रखते हैं इसलिए इनका प्रयोग किया जाता है। इस ट्यूब के द्वारा सूर्य के प्रकाश को बिना क्षति के तीव्रता एवं गुणवत्ता के साथ प्रसारित किया जाता है। यह प्रकाश को नीचे की ओर परावर्तित करता है।
  • Diffuser or Light Fixture– यह ट्यूबलर स्काइलाइट सिस्टम का सबसे अंतिम घटक होता है, इसके द्वारा सूर्य से प्राप्त होने वाले प्रकाश को ऐसे स्थान पर समान रूप से फैलाया जाता है जहां ट्यूबलर स्काइलाइट को लगाया गया हो। इस से सूर्य से प्राप्त होने वाली रोशनी को सॉफ्ट एवं प्राकृतिक ही रहने दिया जाता है। इस प्रकाश की चमक एवं गुणवत्ता उच्च रहती है। इस से प्राप्त होने वाले प्रकाश में भी लगभग वहीं गुण रहते हैं जो सूर्य के प्रकाश में होते हैं। यह एक प्रकार से सौर प्रकाश के प्रतिबिम्बों को प्रदान करने का कार्य करता है।

Tubular Skylights के फायदे

सोलर ट्यूब से होने वाले लाभ इस प्रकार हैं:

  • किसी भी इमारत में बने गहरे स्थानों या अंधेरे वाले स्थानों को Tubular Skylights द्वारा सूर्य से प्राप्त होने वाले प्रचुर प्राकृतिक प्रकाश को प्रदान किया जाता है, जिस से ऐसे स्थानों को ग्रिड पावर से आने वाले प्रकाश की आवश्यकता दिन में नहीं पड़ती है। यह कुशल प्रकाश संचरण करती है। ऐसा होने से नागरिक का बिल एवं ग्रिड द्वारा होने वाले कार्बन फुटप्रिन्ट को कम किया जा सकता है।
  • Tubular Skylights को स्थापित करना आसान है, इन्हें इंस्टॉल करने में कम से कम संरचनात्मक संसोधनों को किया जाता है। इन्हें छोटे से स्थान पर लगाया जाता है, जबकि पारंपरिक खिड़किया बड़े स्थानों में लगी जाती हैं।
  • ऐसे स्थान जहां सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंचता हैं उनमें नमी या सीलन उत्पन्न होती है, जिस से उन स्थानों में रखा गया समान जल्दी खराब हो जाता है। सन ट्यूब के द्वारा सूर्य के प्रकाश को ऐसे स्थानों में देकर थर्मल इंसुलेशन किया जाता है। जिस से वहाँ रहने वालों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सकता है। गर्मी के मौसम में भी यह कमरे की शीतलता को बनाए रखते हैं।
  • Tubular Skylights को रखरखाव (Maintenance) की आवश्यकता बहुत ही कम होती है। इनकी सफाई इनके उयोगकर्ता स्वयं ही कर सकते हैं।
  • यह विभिन्न प्रकार के डिजाइन एवं आकारों में बाजारों में उपलब्ध रहते हैं। उपभोक्ता जहां भी इन्हें लगाना चाहते हैं वे घर को सजाने के लिए इसे अच्छे से इंस्टॉल कर सकते हैं। इनका प्रयोग घरों में, स्कूलों में, अस्पतालों में, रिसर्च सेंटरों में आदि स्थानों पर किया जाता है।
  • इसे भी सनट्यूब बाजारों में उपलब्ध हैं जिनके द्वारा उपभोक्ता सूर्य से आने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित कर सकते हैं। एवं कुछ वेन्टीलेशन को बढ़ाने की सुविधा भी प्रदान करते हैं। जिसके लिए उनमें वेन्टीलेशन से संबंधित उपकरणों को लगाया जाता है।

निष्कर्ष

Tubular Skylights को यदि कोई नागरिक प्रयोग करना चाहता है तो इस पर प्राथमिक निवेश बहुत अधिक है, यह लंबे समय तक आपको सौर ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम है। मानव शरीर को सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है, उस से प्राप्त होने वाली ऊष्मा से बीमारी नहीं होती है, ऐसे स्थान जहां सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंचता हैं, उनमें सूर्य का प्रकाश प्रकाश प्रदान करने के लिए ट्यूबलर स्काइलाइट का प्रयोग किया जा सकता है, इस लेख से आप Tubular Skylights से संबंधित जानकारी को अच्छे से प्राप्त कर सकते है।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें