अब अपने खेतों में लगाएं 10HP सोलर पंप सस्ते में, देखें पूरी जानकारी

सोलर उपकरणों का यूज लगभग सभी क्षेत्रों में किया जा रहा है, सरकार इन्हें इंस्टाल करने के लिए नागरिकों को सब्सिडी के माध्यम से प्रेरित कर रही है।

Published By News Desk

Published on

अब अपने खेतों में लगाएं 10HP सोलर पंप सस्ते में, देखें पूरी जानकारी
10HP सोलर पंप

कृषि क्षेत्र में लगाई गई फसलों को सिंचाई की बहुत जरूरत होती है, सिंचाई को आधुनिक तरीके से करने के लिए सोलर पैनल से चलने वाले पंप को लगाया जा सकता है। खेतों में सोलर पंप लगाने के बाद आधुनिक तकनीक से कृषि को किया जा सकता है। 10HP सोलर पंप (10HP Solar Pump) को आप कम कीमत में इंस्टाल कर सकते हैं।

10HP सोलर पंप

ज्यादातर कृषि क्षेत्र में 3HP से 10HP तक की क्षमता के सोलर पंप का प्रयोग किया जाता है। सोलर पंप को जमीन के अंदर पानी के लेवल की जानकारी होने के बाद लगाया जाता है। 10HP सोलर पंप को चलाने के लिए आप लगभग 10 किलोवाट के सोलर पैनल का प्रयोग कर सकते हैं, इसमें आप 330 वाट के 32 सोलर पैनल को जोड़ सकते हैं। सोलर पैनल को लगाने के लिए 4 सोलर पैनल स्टैन्ड एवं 4 स्ट्रक्चर का प्रयोग भी किया जाता है।

सोलर पैनल का प्रकार का चयन ग्राहक अपने बजट के अनुसार कर सकते हैं। सोलर पंप को चलाने के लिए पॉलीक्रिस्टलाइन और मोनोक्रिस्टलाइन प्रकार के सोलर पैनल का प्रयोग किया जाता है। सोलर पंप की रेटिंग और उसके DC या AC प्रकार के हिसाब से सिस्टम में उपकरणों का प्रयोग किया जाता है।

10HP सोलर पंप की कीमत देखें

SolarDukan से अब व्हाट्सप्प पर जुड़ें, क्लिक करें WhatsApp

सोलर पंप को चलाने में सोलर पैनल भी इंस्टाल किये जाते हैं, इसमें HP सोलर पंप की क्षमता रहती है। 10HP सोलर पंप को लगाने में लगभग 3 लाख से 4 लाख रुपये तक का खर्चा हो सकता है। 7.5HP सोलर पंप को 3 लाख रुपये तक में लगा सकते हैं। जबकि 5HP सोलर पंप को लगाने में 2 लाख रुपये तक का खर्चा हो सकता है।

यह भी देखें:अब सोलर पैनल और EV चार्जिंग के लिए अलग मीटर नहीं लगाया पड़ेगा, पूरी जानकारी देखें

अब सोलर पैनल और EV चार्जिंग के लिए अलग मीटर नहीं लगाया पड़ेगा, पूरी जानकारी देखें

सोलर पंप के लिए सरकारी योजना

सोलर पंप को स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा किसानों को पीएम कुसुम योजना के माध्यम से सब्सिडी प्रदान कर रही है। सब्सिडी का लाभ किसान भाई कम कीमत में सोलर पंप को अपने खेत में लगा सकते हैं। इस योजना की अधिक जानकारी आप नजदीकी कृषि विभाग से प्राप्त कर सकते हैं।

सोलर उपकरणों के प्रयोग से ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है, क्योंकि ये उपकरण किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं करते हैं। इन उपकरणों के प्रयोग से बिजली की जरूरतों को आसानी से सोलर एनर्जी से पूरा कर सकते हैं। और बिजली बिल को भी कम कर सकते हैं।

यह भी देखें:1 KW Solar Panel हर दिन बनाएगा इतनी बिजली, यहाँ जानें

1 KW Solar Panel हर दिन बनाएगा इतनी बिजली, यहाँ जानें

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें